आवेदक सीधे थाने पर कर सकेंगे, साइबर अपराध संबंधी शिकायतें

वर्तमान समय के बढ़ते हुय सायबर अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह द्वारा निर्देश दिये गये थे कि सायबर अपराध से पीड़ित आवेदकों को इधर-उधर भटकना न पड़े तथा शिकायत पर त्वरित कानूनी कार्यवाही की जावे। निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जोन-02 के समस्त थानों में सायबर डेस्क प्रारंभ किये गये। पुलिस थानों में सायबर संबंधी शिकायतों को प्राप्त करने एवं अग्रिम कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 इंदौर द्वारा पुलिस थाना विजयनगर, एमआईजी, लसुडिया, परदेशीपुरा, खजराना, तिलकनगर कनाडिया के कर्मचारियों को चिन्हित किया गया तथा सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया गया, ताकि आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायत प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। अब शिकायतकर्ता थाना पर जाकर सायबर अपराध संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सायबर डेस्क में कर सकते हैं जैसे आनलाईन धोखाधडी बैंक से सबंधित धोखाधड़ी, ओटीपी से संबंधित धोखाधड़ी सोशल मिडिया से संबंधित धोखाधड़ी एवं अन्य किसी प्रकार की सायबर संबंधी धोखाधड़ी होने पर थाने की सायबर हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इंदौर पुलिस द्वारा साइबर हेल्प लाईन क्रमांक 7049124445 पूर्व से संचालित है। नव गठित सायबर डेस्क सीधे नेशनल लेवल पर संचालित सायबर हेल्प लाईन 1930 एवं नेशनल सायबर काईम रिपोर्ट पोर्टल https:// cybercrime.gov.in/ पर शिकयत दर्ज कराई जायेगी जिससे आवेदकों की शिकायत का निराकरण त्वरित हो सके।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *