इंदौर आरआर कैट के पास मिले जिंदा बम को बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने किया डिफ्यूज

शहर के केट रोड स्थित चित्रकूट नगर में खाली मैदान में हैंड ग्रेनेड (बम) मिलने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया था। देर रात मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जिंदा हैंड ग्रेनेड बम को आर ए पीसी फायरिंग रेंज लेकर गए जहां बम निरोधक दस्ता की टीम ने जिंदा बम को किया डिफ्यूज। राजा रामन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी परमाणु रिसर्च सेंटर के पास मिले हैंड ग्रेनेड बम को लेकर जांच एजेंसियों ने जांच की शुरू।एटीएस, इंटेलिजेंस, आईबी मामले की जांच में जुटी।आखिर परमाणु रिसर्च सेंटर के पास कैसे पहुंचा जिंदा बम। ग्रेनेड टूटा फूटा हुआ था इसलिए उससे ज्यादा नुकसान की आशंका नही थी। पुलिस के मुताबिक ऐसा ग्रेनेड सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के पास होता है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *