इंदौर के एक अस्पताल में 7 राम और 2 सीता ने जन्म लिया

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन इंदौर के एक अस्पताल में सात राम स्वरूप लड़कों एवं दो सीता स्वरूपा लड़कियों ने जन्म लिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. हिमांशी बाफना ने बताया कि कई दंपत्ति चाहते थे कि उनके यहाँ इस शुभ दिन बच्चे का जन्म हो। चिकित्सकीय दृष्टि से उपयुक्त पाए जाने पर ही यहां इस दिन 9 डिलेवरी हुई जिसमें 7 लड़कों एवं 2 लड़कियों ने जन्म लिया। इनमें से एक माता ने ठीक प्रतिष्ठा मुहूर्त के समय 12.26 पर एक लड़के को जन्म दिया। डा. बाफना ने बताया कि दंपत्ति ने लड़के, लड़कियों के इस दिन धरती पर अवतरण की खुशी में मिठाईयां बाँटी। सभी अपने बच्चों के नाम श्रीराम और सीताजी के नाम पर रखेंगे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *