इंदौर जिला प्रशासन ने दिए 11 अवैध कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश, 50 करोड़ का माल बेचा

इंदौर में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। अब ताजा मामले में अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट ने 11 और अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इंदौर में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है। पहले ही अपर कलेक्टर कोर्ट में केस चलाकर दो दर्जन से ज्यादा अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। अब जिला प्रशासन ने 11 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ और एफआईआर के आदेश दे दिए। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में अवैध कॉलोनियां काटकर जमीन बिक्री करने वालों की जांच कराई थी, इसके बाद 100 से ज्यादा केस अपर कलेक्टर कोर्ट में केस पंजीबद्ध किए गए। इसके बाद इन केस की बकायदा सुनवाई चली। इसमें एक-एक कर आरोपी पाए जाने वालों पर एफआईआर के आदेश दिए गए। ताजा मामले में अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट ने 11 आरोपियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। इन्होंने अवैध कॉलोनी काटते हुए 10 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर 504 प्लॉट बेच दिए, जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *