भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जेलरोड स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेलरोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए और नंबर मांग लिया। मोनू के जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/