करीब तीन माह पहले युवती को संक्रमित करने वाले आरोपी की जमानत जिला कोर्ट ने खारिज कर दी है। घटना 13 मार्च को सराफा में हुई थी। युवती अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। तभी दो आरोपियों ने उसे रोककर उसे संक्रमित इंजेक्शन लगाया और भाग गए थे। मामले में पुलिस ने एमआरटीबी की सफाईकर्मी महिला, उसके पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुख्य आरोपी किशोर कोरी है जो अभी जेल में है। उसने एक तरफा प्यार में यह साजिश रची थी। वह अकसर युवती का पीछा करता था। युवती द्वारा प्यार से इनकार करने पर जान से मारने की धौंस देता था। उसने कबूला था कि उसने साउथ की एक फिल्म देखकर साथी लोकेश व अन्य के जरिए घटना को अंजाम दिया था।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/