
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के ऐन वक्त पर नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंच गई है। उनकी ओर से डबल बैंच में याचिका दायर करके तत्काल सुनवाई की अपील की गई। इसे स्वीकार कर लिया है। लंच के बाद इस पर सुनवाई होने की संभावना है। कांग्रेस नेता मोतीसिंह पटेल की ओर से दायर याचिका में कहा है कि कांग्रेस ने जो बी फॉर्म जारी किया था, उसमें अप्रुव्ड कैंडिडेंट में अक्षय बम का नाम था और उसी में सब्टीट्यूड कैंडिडेंट में मेरा नाम था। चूंकि फॉर्म बी तक अक्षय की ओर से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किया था, तो सिर्फ इसी कारण से मेरा फॉर्म निरस्त कर दिया गया। अब जब अक्षय नामांकन वापस ले चुके हैं तो कांग्रेस के सब्टीट्यूड कैंडिडेंट के नाते मेरा फॉर्म मंजूर क्यों नहीं किया जा रहा है उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह उन्हें आवंटित किया जाएगा। अक्षय बम के नामांकन वापस लेने के बाद वे ही अधिकृत प्रत्याशी हैं।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/