केक मिक्सिंग सेरेमनी-2023 का हुआ आयोजन

स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान, राऊ में केक मिक्सिंग सेरेमनी-2023 का आयोजन हुआ। केक मिक्सिंग सेरेमनी-2023 में संस्थान के बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं डिप्लोमा-फ़ूड प्रोडक्शन, बेकरी, फ्रंट ऑफिस एवं एफ.एण्ड बी. सर्विस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक सेंट्रल TGI श्री मनिशेखर सहाय, डी.पी.एस.राऊ श्री अंकित वोरा एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। प्राचार्य स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट डॉ. विजय कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि केक मिक्सिंग समारोह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, यह उन्हें विभिन्न धर्मों एवं संस्कृति से परिचित होने का मंच प्रदान करता है ताकि वे सभी समुदायों एवं संस्कृति का आदर एवं सम्मान करें। बताया गया कि यह उत्सव क्रिसमस सेलेब्रेशन का एक अभिन्न अंग है,जिसमें फ्रूट केक और प्लम केक दो सबसे लोकप्रिय केक हैं। यह 17वीं शताब्दी का पारंपरिक उत्सव है। यह उत्सव फसल के आगमन को चिह्नित करने के लिए यूरोप में शुरू हुआ था। इस परंपरा में सूखे मेवे, मसाले, मादक पदार्थ और फलों का रस एक साथ मिलाया जाता है। फिर मिश्रण को भिगोया जाता है और फरमेंट करने के लिए रख दिया जाता है। क्रिसमस के समीप इस मिश्रण में मैदा मिक्स कर केक बैटर तैयार किया जाता है एवं इससे केक बेक कर सभी को वितरित किया जाता है। यह आगामी त्यौहार की तैयारी का मिलन समारोह होता है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *