कैदी भाइयों को कंबल वितरण

ह्युमेरिज्म सेवा संस्कार चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सेंट्रल जेल में बंदी भाइयों को कंबल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि बंदी भाइयों को शीत ऋतु देखते हुए संस्था द्वारा 300 कंबल दिए गए। उन्होंने अपने संबोधन में सभी कैदियों को अपना भूतकाल भूलकर वर्तमान एवं भविष्य काल को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं कैदियों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक योजनाएं बताई। ज्ञात रहे सेंट्रल जेल में जैन दिवाकर विचार मंच द्वारा गौशाला का भी निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक इंदर सिंह नागर, मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता, जैन दिवाकर विचार मंच के नगर अध्यक्ष सुमति कुमार लालवानी, समाज सेविका त्रिशला जैन एवं सौरभ जैन भी उपस्थित थे। समाजसेवी कांतिलाल बम, विजय मेहता, संजय मोगरा भी कार्यक्रम के सहयोगी रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार उप जेल अधीक्षक संतोष लडिया ने किया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *