खजराना मंदिर की दान पेटी से निकले एक करोड़ पैसठ लाख, सिक्कों की गिनती बाकी

खजराना श्री गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकली दान राशि की गणना अभी भी जारी है। दान पेटियों से निकले नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और दान पेटियों से अब तक एक करोड़ 65 लाख रुपए की राशि निकल चुकी है जबकि दान पेटियों से निकले लगभग 7 लाख के सिक्कों की गिनती अभी जारी है। इस तरह इस बार 5 माह के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से लगभग 1 करोड़ 72 लाख की राशि निकलने का अनुमान है। इस बार दान पेटियों से बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा भगवान श्री गणेश जी को अपनी परेशानी के संबंध में लिखे गए पत्र भी निकले हैं जिन्हें अर्पित कर दिया गया है। दान पेटियों से बंद हो चुके 2000 के 6-7 नोट भी निकले हैं। इसी तरह विदेशी करेंसी भी निकली है। साथ ही सोने चांदी के कुछ जेवरात भी दान पेटियों से निकले हैं।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *