“घोटाले में भी नम्बर वन”, स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की महत्वपूर्ण चर्चा आज

स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर नगर निगम में बरसों से जारी घोटाले पर समूह चर्चा घोटाले में भी नंबर वन का आयोजन 18 मई को शाम 5 बजे, अभिनव कला समाज सभागृह में किया जा रहा है। इस चर्चा में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नीमा, इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री चिंटू चौकसे, मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राकेश सिंह यादव, आप पार्टी के डॉ. पीयूष जोशी एवं कांट्रेक्टर श्री पम्मी भाटिया मुख्य रूप से शामिल हैं। इन सबसे सवाल वे पत्रकार करेंगे जो बरसों से इंदौर नगर निगम की ख़बरें कवर कर रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं, श्री राजेश ज्वेल, सुश्री नीता सिसोदिया, डॉ.जितेंद्र जाखेटिया, श्री अभिषेक चेंडके एवं श्री उत्तम राठौर। कार्यक्रम के सूत्रधार आलोक बाजपेयी होंगे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *