जय श्रीराम लिखने के साथ 11 बार राम बोलने पर चाय की चुस्की फ्री !

इन्दौर शहर की सडक़ों पर इन दिनों एक नि:शुल्क चाय का रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आसपास के रहवासियों के साथ ही आने जाने वाले राहगिर यहां से नि:शुल्क चाय की चुस्कियां ले रहे हैं। नवलखा क्षेत्र में जहां स्टूडेंट्स बड़ी तादाद में हैं वो भी इसी रथ पर आकर अपने दोस्तों के साथ गपशप करते हुए चाय की चुस्कियां ले रहे हैं और भगवान जय श्रीराम का उद्घोष भी कर रहे हैं। पार्षद मनीष शर्मा मामा ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर इस नि:शुल्क चाय रथ के साथ आमजनों को नि:शुल्क चाय वितरित की जा रही है। नि:शुल्क चाय पीने के लिए आमजनों से 11 बार जय श्रीराम भी लिखवाया जा रहा है। इसी के साथ जिन लोगों को लिखने में समस्या हैं उन्हें 11 बार जय श्रीराम बोलने पर नि:शुल्क चाय पिलाई जा रही है। मनीष शर्मा मामा शहर में कोई भी आयोजन हो बड़े ही अलग अंदाज से वो त्यौहार के रूप में उस आयोजन को मनाते आ रहे हैं। अयोध्या में होने वाले राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां मनीष मामा आमजनों को नि:शुल्क पिलाकर मना रहे हैं। नि:शुल्क चाय रथ को आकर्षक भगवा ध्वज के साथ ही विद्युत सज्जा भी इसमें की गई है। चलित रथ में प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगिर रूककर यहां नि:शुल्क चाय का सेवन कर रहे हैं। सोमवार को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भी इसी रथ से लोगों को नि:शुल्क चाय वो अपने हाथों से बनाकर पिलाएंगे। वहीं 12.20 बजे राम लला की महाआरती कर सभी मिठाई का वितरण भी करेंगे। नवलखा चौराहे पर आतिशबाजी के साथ ही दीपों उत्सव भी जगमगाएंगे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *