
मूसाखेड़ी शिव नगर में वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफरों ने आज बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की एक अभिनव पहल की। जिसमें सभी ने बच्चों को ड्राइंग कॉपी, कलर स्केच पेन के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया। बस्ती फाउंडेशन के इन बच्चों के बीच आज अलग ही अनुभव हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने वैदिक श्लोको के साथ की। सेंटर की मधु दीदी और मारुती दीदी का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रफुल्ल चौरसिया (नईदुनिया), रविंद्र सेठिया (पत्रिका), नितीन सोलंकी (दबंग दुनिया), उमेश सेन (दबंग दुनिया), राहुल राठौर, निशिकांत मण्डलोई, अमित बोड़ाने सहित अन्य सेंटर के सदस्य मौजूद थे।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/