वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2024 का आयोजन सितम्बर-2024 Lyon France में किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मध्यप्रदेश के कौशल एवं हुनरमंद युवाओं को चयनित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन माह जनवरी 2024 में किया जाना है। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न कौशल के इच्छुक उम्मीदवार 07 जनवरी 2024 तक एनएसडीसी के पोर्टल/एप्प Skill India Digital पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस प्रतिययोगिता के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी हेतु आईटीआई नंदानगर इंदौर में संपर्क किया जा सकता है।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/