
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा निगम के ठेकेदार के साथ सीटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में निगम के समस्त ठेकेदार व अन्य उपस्थित थे। महापौर श्री भार्गव व आयुक्त श्रीमती सिंह द्वारा शहर विकास में सहयोगी निगम के समस्त ठेकेदारों के साथ बैठक ली गई, बैठक में निगम के ठेकेदारो ने अपनी समस्या व परेशानी से अवगत कराते हुए, महापौर व आयुक्त से समस्या के निराकरण के संबंध में आग्रह किया गया। इस पर महापौर ने कहा कि शहर विकास में आप सभी ठेकेदारो का महत्वपूर्ण योगदान है, आप सभी लोग निगम के परिवार के सदस्य की तरह हैं, उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह आप सभी निगम के लिये आवश्यक है, इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव द्वारा ठेकेदारो की समस्याओ को सुनकर उनके निराकरण करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश दिये गये।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/