मालवा प्रान्त के कारसेवक एवं कार्यकर्ता विशेष ट्रेन से रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या जाऐंगे

मालवा प्रान्त के विविध संगठनो के चयनित कार्यकर्ता एवं कारसेवक अयोध्याजी में नवनिर्मित दिव्य भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन हेतु जा रहे हैं। रेल मंत्रालय द्वारा इसके लिए ” आस्था-स्पेशल-ट्रेन की विशेष व्यवस्था 4 दिन के लिए की गयी है। इसमें मालवा प्रान्त के 28 जिलों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद सहित कुल 23 संगठनों के 1450 कार्यकर्ता जा रहे हैं ।
4 फरवरी को इन्दौर से सायं 4:15 पर ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक 1 से प्रस्थान करेंगी तथा उज्जैन, नागदा व रतलाम में रुककर वहां के कार्यकर्ताओं को लेकर झांसी, कानपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएगी। ट्रेन 5 फरवरी को सायं 5:30 पर अयोध्या पहुंचेगी जहां कार सेवक पुरम में सभी के रुकने की व्यवस्था उप्र सरकार व विश्व हिंदू परिषद द्वारा की गयी है। सभी दर्शनार्थी कार्यकर्ता 6 फरवरी को प्रातः 6:00 बजे नवनिर्मित राममंदिर में मंगल आरती में सम्मिलित होकर विशेष दर्शन करेंगे तथा इसी ट्रेन से 6 फरवरी को सायं 5:30 पर प्रस्थान कर 7 फरवरी को सायं 4:30 पर उज्जैन तथा 7:30 तक इन्दौर पहुंचेंगे। सभी कार्यकर्ता अपने समूह के साथ पूरी यात्रा के दौरान ढोल मंजीरे बजाते हुए भजन कीर्तन करेंगे। इस यात्रा के प्रभारी श्री गिरधारीलाल कुमावत तथा श्री मनीष नीम रहेंगे। इस ट्रेन की विशेष साज सज्जा सेवा भारती द्वारा रेल्वे के सहयोग से की जा रही है। इन्दौर तथा रतलाम के डी आर एम इसके लिए स्टेशन पर मंच इत्यादि की व्यवस्था कर रहे हैं।
सम्पूर्ण भारत के 41 प्रान्त से इसी प्रकार अलग अलग ट्रेनों से अलग अलग दिन कार्यकर्ताओं के अयोध्या दर्शन की व्यवस्था की गयी है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *