देश के मूर्धन्य पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र माथुर का 9 अप्रैल को पुण्य स्मरण दिवस है। पलासिया चौराहे स्थित स्व. श्री माथुर की प्रतिमा पर सुबह 8.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब और मीडिया के साथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह इस बार 19 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न स्पर्धाओ के पुरस्कार भी इसी समारोह में वितरित किए जाएँगे।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/