
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री श्री विजय शाह की अध्यक्षता में रेसीडेंसी कोठी में इंदौर संभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री मालसिंह, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज श्री राकेश गुप्ता, जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास के संभागीय उपायुक्त, संभाग के सभी जिलों के विभागीय सहायक आयुक्त, विकास खंड अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री विजय शाह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला मुख्यालय एवं आदिवासी बाहुल्य विकासखंड में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ ई लाइब्रेरी भी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी 8 जिला मुख्यालय में यह कार्य 2024 के अंत तक संपन्न हो जाना चाहिए तथा सभी 40 विकासखण्ड में यह कार्य 2025 के अंत तक संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से हम आदिवासी जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हम प्रशिक्षण केंद्रों का जिले या ब्लॉक लेवल पर प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से टाइअप कर सकते हैं। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र के भी बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि शासन स्तर पर जल्द ही ऐसी योजना बनाई जाएगी जिससे सभी जनजातीय विद्यार्थी 12वीं के बाद रोजगार उन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोलेटरल फ्री ऋण प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में मंत्री श्री विजय शाह ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2022-23, इंदौर संभाग अंतर्गत संचालित विशिष्ट संस्थाओं की जानकारी,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति, आवास सहायता योजना की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम की प्रगति, लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की जानकारी, लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संबंधी, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर एवं प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र आदि विषयों की विस्तृत समीक्षा की।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/