रास उल्लास कार्यक्रम में भजनों पर झूमे श्रोता

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर के सहयोग से अखिल भारतीय गौतम सोशल ग्रुप द्वारा मुकुल मांगलिक परिसर में रास उल्लास कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। होली मिलन समारोह में समाजजनों ने रंगों के बजाए फूल बरसाकर होली खेली। युवा भजन गायक कपिल पुरोहित के मन-मोहक भजनों ने समा बांध दिया, जिस पर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर युवा संसद भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं की समाज से अपेक्षा और समाज के प्रति कर्तव्य विषय पर संवाद हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को डॉ. शिवशंकर शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश जोशी ने सामाजिक कार्यों के लिए इंदौर को मॉडल माना तथा जरूरतमंदों के लिए ब्लड की त्वरित व्यवस्था करने के कार्य के लिए सतीश व्यास की प्रशंसा की। इस मौके पर समाजजनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका सम्मान भी किया गया।
रास उल्लास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ समाजजन उपस्थित हुए जिसमें श्रीमती संतोष जोशी, राष्ट्रीय महिला महासभा अध्यक्षा राधा पंचारिया, प्रधानमंत्री संगीता शर्मा, नगर सभा अध्यक्ष विष्णु व्यास, अभिभावक सम्मेलन के संयोजक सत्यनारायण शर्मा, श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, जीएसजी के संयोजक के.सी.शर्मा, वीरेंद्र व्यास, संरक्षक अरविंद तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय, सह संयोजक प्रदीप उपाध्याय, उपसंयोजक डॉ. अखिल दुबे, जीएसजी के अध्यक्ष सतीश व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेन्द्र आचार्य, उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष दुबे, कार्य. प्रभारी मनीष जोशी, अभिषेक उपाध्याय, नीरज पंचोली, सुभाष आचार्य, आयुष व्यास, अक्षत गौतम, आशीष दुबे, प्रदीप मंडलोई , संतोष व्यास, नीतेश व्यास, संतोष तिवारी, संदीप दुबे, मीना पंचोली, संजय तिवारी, केतन व्यास, नितेश व्यास, यशदीप आचार्य प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव कमलेश तिवारी ने किया। आभार सतीश व्यास ने माना।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *