लगभग 10 लाख रूपये कीमत का मिलावटी गेंहू एवं आटा जब्त

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला इन्दौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर संजय अग्रवाल पिता कंजुलाल अग्रवाल की समता नगर, पालदा इन्दौर स्थित फर्म-एस कुमार एण्ड कंपनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गेहूं में हल्की क्वालिटी के चावल मिलाकर आटे के निर्माण करते पाया गया। जिसके उपरांत मिलावटी गेंहू एवं आटा के नमूने लिये गये एवं शेष 300 क्विंटल मिलावटी गेंहू एवं 80 क्विंटल आटा, कुल कीमत 9 लाख 82 हजार को जब्त किया गया। परिसर में पाई गई अनियमित्ताओं के लिये खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 का नोटिस जारी किया गया। दल द्वारा अन्य प्रतिष्ठानों एनएच 26 फूड्स, पत्थर मुण्डला रोड, पालदा एवं जे.के. न्युट्री फूड्स, लसुड़िया मौरी, देवास नाका पर भी कार्यवाही की गई। एनएच 26 फूड्स से चॉकलेट पेस्ट, कुल्फी कोन एवं जे के न्यूट्री फूड्स से चोको कुल्फी, चॉकलेट फाईल्ड वेफर, रोन्चिबेला अम्ब्रेला कोन, कोको पावडर एवं माल्टोडेक्सटिन पावडर के नमूने लिये गये। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिये राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *