इन्दौर जिलें में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन 30 एवं 31 जनवरी 2025 को किया जायेगा। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में “लता मंगेशकर सभागृह माँ नर्मदा चौराहा राजेन्द्र नगर में आयोजित की जायेगी। उक्त कार्यक्रम सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, इन्दौर नगर पालिक निगम के समस्त पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण की उपस्थित में होगा।
