श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर श्री पूज्य उपासक श्री मंशाजी महाराज जी (श्री सरकार आभापुरी धाम, सिद्धपीठ आश्रम, झीरन्या जिला खरगोन) सोमवार, 8 जनवरी को दोपहर 1 बजे इंदौर प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और मीडिया के साथियों से चर्चा करेंगे। श्री मंशा जी महाराज आध्यात्मिक कृपा एवं गुरू कृपा के माध्यम से बिना पूछे सभी दैविक, दैहिक और भौतिक समस्याओं को अंकन कर भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं।
