जिंदा शहीद के नाम ख्यात अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा शनिवार, 6 जनवरी 2024 को शाम 4 बजे इंदौर प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और मीडिया के साथियों से चर्चा करेंगे। श्री बिट्टा से चर्चा के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के साथी सादर आमंत्रित हैं।
