संघ के बाल स्वयंसेवकों का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में संघ की बाल शाखाओं की गुणवत्ता बढ़े और कार्य का दृढ़ीकरण हो इसलिए इंदौर विभाग के बाल स्वयंसेवको द्वारा “शारीरिक प्रकट कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंदौर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाली १७४ बाल शाखाओं से १२०० से अधिक चयनित बाल स्वयंसेवक भाग लेंगे जिसमें संघ की शाखा में होने वाले शारीरिक कार्यक्रमों जैसे नियुद्ध, दंड संचालन, पद विन्यास, व्यायाम योग, आसन, पिरामिड, अखाड़ा, घोष, समता, संचलन आदि तथा बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन नंदा नगर स्थित आई.टी.आई. मैदान पर ३१ दिसंबर, रविवार सायं ४:३० बजे से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री सुनील कुलकर्णी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से संघ की बाल शाखाओं पर विशेष अभ्यास किया जा रहा था। इसमें भाग लेने वाले अधिकांश स्वयं सेवक कक्षा ६ से १२ के मध्य में पढने वाले विद्यार्थी हैं।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *