
रीगल चौराहा स्थित अहिल्या पुस्तकालय में अधिकारियों द्वारा सतत अवलोकन एवं भ्रमण किया जाता है। पुस्तकालय प्रमुख श्रीमती लिली डावर ने बताया कि संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री मालसिंह भारेडिया द्वारा अहिल्या पुस्तकालय एवं प्रीतमलाल दुआ सभागृह का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त महोदय ने पूरे पुस्तकालय का अवलोकन किया। पुस्तकालय में पुस्तक प्राप्ति के स्रोत, पुस्तकों की संख्या, पुस्तकों के प्रकार, प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थी, पुस्तकालय के सदस्य, उपलब्ध समाचार पत्र, पत्रिकाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रीतमलाल दुआ सभागृह में चल रहे रिपेयरिंग एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इंदौर विकास प्राधिकरण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभागृह में सुगम्य भारत के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्यों की भी जानकारी लेकर निर्देश प्रदान किए। ज्ञात हो कि संभागायुक्त इंदौर शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय की परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष भी हैं।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/