संभागायुक्त ने दो अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

संभागायुक्त श्री मालसिंह ने एमवाय अस्पताल तथा राबर्ट नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। एमवाय अस्पताल निरीक्षण के दौरान दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर भी मौजूद थे। श्री मालसिंह ने एमवाय अस्पताल में अचानक पहुंचकर इंडोस्कोपी जांच सेंटर, मेडिसिन विभाग के वार्ड 21,22 एवं 23 तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने इंडोस्कोपी जांच सेंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि जांच जल्द से जल्द हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जांच के लिये मरीजों और परिजनों को किसी भी हाल में परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने मेडिसिन विभाग के वार्ड 21, 22 एवं 23 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई, बेड आदि की व्यवस्थाएं भी देखी। उन्होंने निर्देश दिये कि वार्डों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये। वार्ड में मरीज के साथ एक ही अटेंडर रहे। बगैर काम का व्यक्ति फालतु इधर-उधर नहीं घुमे, मरीजों के पास भीड़ नहीं रहे। उन्होंने ब्लड बैंक का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड वितरण की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि रक्त दान के संबंध में जागरूक करने संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाये। लोगों की भ्रांतियों को दूर करने संबंधी जानकारी भी लगाई जाये। साथ ही डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से ब्लड की उपलब्धता, वितरण आदि की जानकारी भी प्रदर्शित की जाये। संभागायुक्त ने राबर्ट नर्सिंग होम का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग होम की ओपीडी, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा तथा अन्य सुविधाओं, साफ-सफाई आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों तथा आने वाले मरीजों के संबंध में भी जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *