शहर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु विगत दिनों कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सडक मार्ग, फुटपाथ एवं लेफ्ट टर्न मार्ग पर अतिक्रमण, फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाने, ब्लेक स्पाटों पर समुचित प्रबंध करते हुए ब्लेक स्पाट को समाप्त किये जाने, मार्ग में बाधक डी.पी., बिजली के खम्बे आदि को सुव्यवस्थित रूप से शिफ्टिंग करने, महत्वपूर्ण चौराहों पर पीक ऑवर्स में व्यवस्थित यातायात के लिए कार्ययोजना बनाने, बंद पड़े ट्रेफिक सिग्नल को पुर्ननियोजित करने, चौराहों पर बारिश के समय जल जमाव संबंधी समस्या से निपटने हेतु आवश्यक तैयारी करने आदि कार्य सड़क सुरक्षा समिति द्वारा अनुमोदित किये गए। इन कार्यों को गंभीरतापूर्वक एवं जिम्मेदारी से कराये जाने हेतु कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार एक ट्रैफिक सेल का गठन किया गया है। अपर कलेक्टर श्री रोशन राय ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति द्वारा अनुमोदित विभिन्न कार्यों को गंभीरतापूर्वक कराये जाने हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार एक ट्रैफिक सेल का गठन किया गया है। जिसमें नियुक्त अधिकारी निर्धारित दिवस में शहर का भ्रमण कर सर्वे करेंगें एवं कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगें। साथ ही सड़क सुरक्षा समिति द्वारा अनुमोदित किये गये कार्यों का पालन सुनिश्चित करवायेगें। ट्रैफिक सेल में प्रत्येक दिवस हेतु अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जिनमें सोमवार को संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश परमार, मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रोशनी वर्धमान, बुधवार को डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप सोनी, गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निधि वर्मा, शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका चौरसिया, शनिवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा कनेश और संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश मोहन त्रिपाठी रविवार को यातायात पुलिस के संबंधित जोनल अधिकारी के साथ भ्रमण करेंगे। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना एम लोवंशी इन दलों की समन्वयकर्ता अधिकारी रहेंगी।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/