सांसद शंकर लालवानी के पुत्र की शादी में राम जी का मंदिर बनाया गया

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और उसके पहले पूरा देश राममय हो गया है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बेटे की शादी में अयोध्या धाम बनाया गया है। यहां प्रवेश करते ही ऐसा लगता है मानो आप अयोध्या आ गए हो। सनातन परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होने वाले इस विवाह में गेंदे, गुलाब और सेवंती जैसे भारतीय फूलों का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ आने वाले प्रत्येक मेहमान को चन्दन का तिलक किया जाएगा। साथ ही, भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा भी यहां स्थापित की गई है। यहां पर भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों को उकेरा गया है। अयोध्या में स्थित पवित्र नदी सरयू को भी यहां पर बनाया गया है। यहां वीणा, मृदंग जैसे भारतीय वाद्य यंत्र भी बनाए गए हैं। साथ ही, सूर्य स्तंभ की सुंदरता भी देखने लायक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से भगवान श्रीराम का लगभग 500 वर्षों का वनवास खत्म हुआ है और अयोध्या में दिव्य, भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है जहां प्रभु श्री राम विराजेंगे। राम भारत के आराध्य है राम ही चेतन है और राम ही आदर्श है, चूंकि इस वक्त पूरा देश राममय है और इसीलिए बेटे के विवाह में भी अयोध्या और प्रभु श्री राम की भक्ति को उकेरने की कोशिश की गई है। 20 जनवरी को आयोजित होने वाले इस विवाह समारोह में भगवान राम की अयोध्या को मानो सजीव कर दिया है। यहां 2,100 से ज़्यादा दीप से पूरा परिसर जगमाएगा एवं हज़ारों विद्युत बल्बों की रोशनी भी होगी। सांसद जी ने पुत्र की शादी में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार कर एक अच्छा ओर धार्मिक सन्देश दिया है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *