साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली महारानी रोड पर

अयोध्या में रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के प्रतीक स्वरूप राम मंदिर के भव्य मॉडल वितरण के दौरान शहर के मध्यक्षेत्र महारानी रोड पर साम्प्रदायिक सौहार्द की अदभुत मिसाल देखने को मिली। जब महारानी रोड़ व्यापारी संघ के पदाधिकारी राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट करने बोहरा समाज के व्यापारी के पास पहुंचे तो उन्होंने राम मंदिर को नतमस्तक करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। बताते हैं महारानी रोड़ व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र रामनानी एवं सचिव जय जेठवानी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों के साथ वितरित करते हुए बोहरा समाज के युनुस अली की इलेक्ट्रिक शॉप पर राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार की। यही नहीं युनुस अली ने अपने संस्थान में प्रभु राम के मंदिर की सुंदरकलाकृति को नतमस्तक करते हुए स-सम्मान विराजित किया। जो इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश एवं देश के लिए एक बेमिसाल उदाहरण है। राम मंदिर के मॉडल वितरण कार्यक्रम में महासंघ उपाध्यक्ष नंदकिशोर मेंघानी,राम मेघानी, विक्की चौधरी, राजेश संगतानी, सागर बजाज, मुकेश माहेश्वरी, राजेश चौपड़ा शामिल हुए। राम मंदिर के अनावरण के लिए संपूर्ण व्यापारियों में बहुत ही उत्साह और उमंग का वातावरण है। अध्यक्ष जितेन्द्र रामनानी ने कहा आज पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि हम मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मद्देनजर देश के उत्थान में योगदान देना चाहिए।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *