प्रजापित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वि.वि. सिलीकान सिटी एवं रेडियो सरगम 90.8 एफएम के तत्वावधान में 7 जनवरी को सायं 6 बजे सिलीकान सिटी मेनगेट, शिवाजी चौराहा पर सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, रेडियो सरगम के निर्देशक आशीष गुप्ता, पूर्व विधायक जीतू जिराती के आतिथ्य एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी की अध्यक्षता में इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक बी.के. अविनाश अपने भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे। शहर से निर्वाचित हुए सभी विधायकों का इस मौके पर सम्मान भी किया जाएगा।
