मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सभागृह वीआईपी परस्पर नगर, स्कीम नम्बर 97 (राऊ विधानसभा) इन्दौर में बनकर तैयार हो गया है। ‘मंगेशकर सभागृह’ का लोकार्पण लता मंगेशकर के जन्मदिवस 6 फरवरी को होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभागार के मुख्य द्वार पर ‘मंगेशकर ऑडिटोरियम’ अंग्रेजी में लिखा गया है। सभागार 23 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है। अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां लगाई गई है। लता मंगेशकर के पूरे जीवन काल के छाया चित्रों से सभागार को सजाया गया है। पश्चिम क्षेत्र मे यह पहला सभागार होगा जो इतना भव्य बनाया गया है।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet