7 स्थानों पर ड्रायविंग लायसेंस आवेदन एवं टेस्ट हेतु लगाये जायेंगे शिविर

इंदौर जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11 जनवरी से 17 जनवरी तक किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालय एवं स्थान पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर भी लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरुकता बढ़ाने के साथ ही वाहन को जिम्मेदार तरीके से चलाए जाने को बढ़ावा दिया जाना है। साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से अवगत कराने के साथ सड़क हादसों के मामले को कम करना है। प्राप्त जानकारी अनुसार 11 जनवरी को शासकीय भेरुलाल पाटीदार कॉलेज महू एवं लवकुश विहार सुखलिया इंदौर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह 12 जनवरी को शासकीय महाविद्यालय सांवेर, 13 जनवरी को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राजेंद्र नगर, 15 जनवरी को ओल्ड जीडीसी कॉलेज मोती तबेला, 16 जनवरी को सिलावट कॉलेज देपालपुर एवं 17 जनवरी को शासकीय ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट नंदा नगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ ही 14 जनवरी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी एवं उनके उल्लंघन संबंधी दंडित प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता तथा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उपाय के बारे में बताया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले छात्र-छात्राओं हेतु लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया बताई जाएगी, आवेदन लिए जाएंगे एवं लर्निंग लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया पश्चात सफल आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस का वितरण किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *