रोजगार मेले का आयोजन 25 अक्टूबर को

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा इन्दौर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास), पोलोग्राउन्ड इन्दौर में लगेगा। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे-मोजेक वर्क स्कील, जस्ट डॉयल, बालाजी एलुबुल्ट, झेहन इण्डिया, पंचशीला आरगेनिक, अल्ट्रोज टेक्नोलॉजी आदि भाग लेंगी। इन कम्पनियों में लगभग 400 से अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिक्यूटीव, टेलीकॉलर, डिलेवरी बॉय, बैकिंग फायनेन्स, टीम लीडर, बैंक आफिस, हैल्पर, ऑफिस बॉय आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे। मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की आठवी से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लेकर आयें।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *