निगम ने 15 से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण हटाए गए

आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा झोन क्रमांक 22 में एम.आर. 11 रोड के किनारे शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की। झोन क्रमांक 22 झोनल अधिकारी एवं भवन अधिकारी श्री शिवराज सिंह यादव ने बताया कि अभियान के दौरान 15 से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण, जिनमें टीन शेड और दीवारें शामिल थीं, को जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का यह कदम नगर निगम की सतत कार्रवाई का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को रोका जा सके और स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *