
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रात में कई चौराहों पर वेस्ट से बनी हुई कलाकृति लगा दी गई है। यूरेशिया देश के सम्मेलन के ध्यान में रखते हुए यह कलाकृतियां लगाई गई है। इस बार इंदौर अपनी सफलता को आठवें वर्ष में दोहराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन आयोजित 41वीं यूरेशियन बैठक 25 नवंबर से 29 नवंबर तक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। इस अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा वेस्ट मैटेरियल से बनाए गए स्ट्रक्चर विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान को दर्शाने वाली सफाई मित्र दीदी का स्ट्रक्चर लाइफ केयर हॉस्पिटल पर लगाया गया है। इसी तरह बडा गणपति चौराहे पर बब्बर शेर और घोड़े के स्ट्रक्चर स्थापित किए गए हैं। स्वच्छता का प्रतीक ‘स्वच्छता मशाल’ भी इन स्ट्रक्चर्स में शामिल है। ये सभी स्ट्रक्चर लगभग 3 टन वजन के हैं और इन्हें स्क्रैप मैटेरियल से तैयार किया गया है। वर्मा ने बताया कि इसके अलावा TCS चौराहा सुपर कोरिडोर पर जिराफ वजन लगभग 220 किलो लगाया गया है। BSF के जवान की कृति गांधीनगर चौराहा सुपर कोरिडोर पर लगाई गई है । इसमे एक का वजन करीब 85 किलो है। गांधी नगर चौराहा सुपर कोरिडोर पर तितलियां लगाई है, इनका वजन लगभग 240 किलो है।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/