
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शकर खेड़ी स्थित 75 एकड़ जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि इस 75 एकड़ जमीन पर सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम का कब्जा मानते हुए नगर निगम को कहा है कि जिस भी ऑब्जेक्टिव के लिए जिस आवश्यकता के लिए यह जमीन अधिग्रहित की थी वो नगर निगम के अधिग्रहण में ही रहेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज हमने इसका दौरा किया है और भविष्य के इंदौर के लिए सीवरेज के ट्रीटमेंट के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बनाने का जो हमारी योजना थी हम उसको आगे बढ़ाएंगे। नमामि गंगे के या अन्य जो सिंहस्थ की दृष्टि से एसटीपी बनने हैं उसकी योजना हम लोग यहाँ शुरू करेंगे। जो अन्य जगह पर जगह बचेगी उसमें वर्कशॉप और बाकी काम शुरू करेंगे।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/