5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

इंदौर जिले में पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसम्बर तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। अभियान की व्यापक तैयारियां चल रही है। इसके लिये जिले में सूक्ष्म कार्य योजना तैयार की जा रही है। इंदौर जिले में पल्स पोलियो अभियान के इस अतिरिक्त चरण में 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। अभियान के पहले दिन 10 दिसम्बर को निर्धारित टीकाकरण बूथों पर तथा अन्य दो दिन 11 और 12 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि यह अभियान प्रदेश के 16 जिलों में आयोजित होगा। अभियान की तैयारियों के सिलसिले में एनएचएम मुख्यालय भोपाल में राज्य टास्क फोर्स की पिछले दिनों बैठक हुई। टास्क फोर्स की बैठक में महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और डब्ल्यू.एच.ओ., यूनिसेफ, यूएनडीपी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अभियान में दी गई जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिये सुझाव भी दिये।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *