लयशाला ललित कला समिति पुणे, श्रुति संवाद संगीत समिति, अभिनव कला समाज एवं संस्कार भारती जिला इंदौर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 23 से 25 नवंबर, 2023 तक ख्यात नृत्यांगना स्व. श्रीमती सविता गोडबोले की याद में कथक कार्यशाला आयोजित कर रही है।कार्यशाला में दिल्ली से विशेष आमंत्रित ख्यात नृत्य गुरु पं. मोहनराव कल्याणपुरकर के शागिर्द पं. सुभाषचंद्र नृत्य के विद्यार्थी एवं कलाकारो को कथक का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला कुल 4 सत्रो में होगी। उदघाटन सत्र शाम 5 बजे अभिनव कला समाज के प्रथम मंजिल के सभागर में होगा।कार्यशाला का शुभारंभ अभिनव कला समाज़ के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, सयुंक्त प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री, पं.सुनील मसूरकर एवं पं.संजय तराणेकर की उपस्थति में होगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण के पश्चात कार्यशाला मैं शामिल हो सकते हैं।
