रातभर जूटे रहे बिजली कर्मचारी

मौसम में भारी बदलाव से तेज हवा, शहर में कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई। रविवार शाम से सोमवार सुबह 7 बजे तक करीब 14 स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं लाइनों पर झुकने, गिरने से फीडर फाल्ट हुए। अन्य स्थानों पर तकनीकी कारणों से फीडरों से बिजली प्रदाय अवरूद्ध हुआ। इस तरह उक्त अवधि के बीच अलग अलग समय शहर के 11 केवी के 525 फीडरों में से 30 फीडरों से बिजली प्रदाय अवरूद्ध हुआ। बिजली कर्मचारियों ने गिरते पानी में रातभर कार्य किया और आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे में व्यवस्थाएं सुचारू की। इस दौरान ग्वाला कालोनी, पलाश 1, कुलकर्णी भट्टा 3 जगह ज्यादा तकनीकी कार्य होने पर सुधार में 4-5 घंटे भी लगे। शहर के तीसों जोन की टीमों ने 13 सौ से ज्यादा व्यक्तिगत शिकायतों (एफओसी) का समाधान किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित उच्च अधिकारियों ने प्रति घंटे सुधार कार्य का अपडेट लिया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *