महापौर ने माँ नर्मदा प्रतिमा का दुग्ध और जल अभिषेक कर किया पूजन

हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा जयंती प्रतिवर्ष मनाई जाती है। इस वर्ष नर्मदा जयंती 4 फरवरी को मनाई जा रही है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस अवसर पर हाल ही में नर्मदा चौराहे पर स्थापित हुई माँ नर्मदा प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक और जलाभिषेक कर पूजन किया। समाज जन के द्वारा नर्मदा अष्टक का पाठ कर माँ का आशीर्वाद सदा इंदौर को मिलता रहे इसकी कामना की। समाज जन के साथ स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इस पूजन में सम्मिलित हुए। ज्ञात हो कि नर्मदा नदी, मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है, इसे जीवनदायिनी नदी कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात राज्यों से होकर बहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *