रबी की समीक्षा और खरीफ की तैयारियों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक बुधवार को

इंदौर संभाग में गत रबी के दौरान प्राप्त उपलब्धियों और खरीफ की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण संभागीय समीक्षा बैठक 4 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक वर्णवाल की अध्यक्षता में एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता एवं अन्य संबंधित संस्थाओं की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के संबंध में चर्चा की जायेगी। इसके पश्चात बैठक का दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से प्रारंभ होगा। इस सत्र में पशु पालन एवं डेयरी, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग तथा अन्य संबंद्ध संस्थाओं की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के संबंध में चर्चा की जायेगी। बैठक में संबंधित विभागों के राज्य स्तरीय वरिंष्ठि अधिकारियों के साथ ही संभागायुक्त, संभाग के जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संबंधित विभागों के संभागीय और जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *