मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत होगी जांच और उपचार

मोतियाबिंद को खत्म करने के ‘प्रधानमंत्री मोतियाबिंद मुक्त भारत’अभियान में मोतियाबिंद होने की संभावना वाले 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों की स्क्रीनिंग एवं जांच की जाएगी और जाँच के बाद मोतियाबिंद प्रभावितों के ऑपरेशन भी किये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य शासन के कार्यक्रम अनुसार मोतियाबिंद को खत्म करना ‘प्रधानमंत्री मोतियाबिंद मुक्त भारत’अभियान का उद्देश्य है। नेत्र सर्जन के समन्वयय से दृष्टि सुरक्षित करने के इस अभियान की सघन माइक्रो प्लानिंग कर सर्जरी प्रोटोकॉल के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कर अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने भी अभियान के बारे में जानकारी दी है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *