बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक होगा मुख्यमंत्री का रोड शो

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय प्राप्त हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के 26 दिसम्बर को प्रथम नगर आगमन पर हमें ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुटना है। स्वागत में मालवा की झलक भी दिखाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी की तारीफ करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 230 विधायक में वे इकलौते विधायक हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा डिग्री है। सीएम वर्सेटाइल प्रतिभा के धनी हैं। बैठक में बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री तक मुख्यमंत्री का रोड शो तय किया गया है जो कि 26 दिसंबर दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री बाबू सिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम नारोलिया, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आई.डी.ए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री निशांत खरे, श्री गोपी कृष्णा नेमा, पूर्व महापौर श्रीमती उमा शशि शर्मा, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सूरज कैरो, सभापति श्री मुन्ना लाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *