पूर्वी क्षेत्र में झलकेगा राजपूताना गौरव

संस्कार और संस्कृति के लिए राजपूत हमेशा से ही लोकप्रिय तो रहे हैं समाज में इनका अपना रुतबा भी रहा है। 24 दिसंबर को इंदौर में होने वाले अखिल भारतीय राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन में राजपूताना गौरव एक बार फिर देखने को मिलेगा। हजारों की संख्या में देश प्रदेश के राजपूत एकत्रित हो रहे हैं। राजपूत समाज युवा चेतना मंडल प्रकोष्ठ सुनील सिंह उमठ, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रेनू परिहार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दूलेसिंह राठौर ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्र कनकेश्वरी गरबा मैदान के समीप सांई पैलेस गार्डन में विशाल अखिल भारतीय राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसमें हजारों की संख्या में अभिभावक व प्रतिभागी मौजूद रहेंगे। गरिमा में आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारी ने संकल्प लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पिछले 6 महीना से प्रयास रत रहे हैं। समिति के सुनील सिंह उम्मठ, अंतर सिंह ठाकुर, नारायण सिंह छतर सिंह जितेंद्र गोहिल संगीता चौहान यशवंत सिंह भाटी राजू सिंह अजय सिंह चैन सिंह आदि ने विभिन्न अतिथि एवं पदाधिकारी का स्वागत सत्कार किया। आयोजन को लेकर अलग-अलग समितियां का गठन किया गया। रेनू परिहार ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ो युवक युवतियों के परिचय के लिए बहुरंगी पत्रिका भी तैयार की गई है जिसमें सभी समाज जनों की जानकारियां भी विशेष रूप से दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह चौहान निहाल सिंह चौहान मनोहर सिंह सुनील सिकरवार पप्पू ठाकुर आदि भी सहयोगी के रूप अलग-अलग दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं। 24 दिसंबर के परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज युवा बुजुर्ग,डॉक्टर , चार्टर्ड अकाउंटेंट उद्योगपति आदि वर्गों के साथ सुझाव लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *