इंदौर से शुरू होगी बैंकॉक के लिए फ्लाइट

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इससे माना जा रहा है कि इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को नए साल में सीधी उड़ान का तोहफा मिल सकता है। इस उड़ान को एयर इंडिया एयरलाइंस शुरू कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने प्रस्ताव बनाकर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी नए विमान के आते ही इंदौर से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू कर देगी। बता दें अभी इंदौर से दुबई और शारजाह के लिए सीधी फ्लाइट सेवा उपलब्ध है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *