युवा दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जाएगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया है कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस “युवा दिवस” के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक आरएपीटीसी मैदान महेश गार्ड लाइन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की 4 हजार छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं व जिला योग समिति, सहज योग केंद्र, आरोग्य भारती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, योग संगठन, योग संघ, एनसीसी इंदौर, स्काउट गाइड, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट इंदौर, पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था, अशासकीय शिक्षण संस्थाओं तथा संबंधित विभागों, संगठनों पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाएं, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, आर्य समाज, विद्या भारती शिक्षण संस्थान, आरोग्य भारती, ईशा फाउंडेशन, श्री रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, गायत्री परिवार, आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास, स्थानीय खेल क्लब, सेवानिवृत्त सैनिक, स्थानीय निकाय, मोहल्ला क्लब, मॉर्निंग वॉकर्स, व्यायाम शाला, हेल्थ क्लब, पंचायत सहकारी संस्थाएं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत प्रतिभाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी नगर सुरक्षा समितियां आदि की सहभागिता रहेगी।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *