इंदौर जिले में राजस्व महाअभियान की शुरुआत आज से

राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी 15 जनवरी से राजस्व महाअभियान प्रारंभ किया जायेगा। यह अभियान आगामी 29 फरवरी तक निरंतर चलेगा। यह अभियान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से संचालित किया जायेगा। अभियान की गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने इस अभियान को प्रभावी एवं परिणाममूलक रूप से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। बताया गया कि महाअभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *