भारत सरकार द्वारा इंदौर में सिंधी साहित्य मंच कार्यक्रम का आयोजन कंधकोट भवन, सिंधु नगर पलसीकर कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के परामर्श मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रश्मि रमानी ने की। अकादमी के सदस्य अशोक मनवाणी (भोपाल) में स्वागत उद्बोधन ने बताया कि साहित्य अकादमी भारतीय भाषाओं के उन्नयन और संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। इस कड़ी में यह इंदौर में प्रथम आयोजन है जो अकादमी के सहयोग से इस वर्ष हो रहा है। भविष्य में विशेष साहित्यिक आयोजन का भी प्रयास रहेगा। इस अवसर पर श्री चुन्नीलाल वाधवानी ने सिंधी संगत की ओर से रचनाकारों का स्वागत किया। अनेक रचनाकारों ने काव्य एवं कहानी पाठ किया। इनमें विनिता मोटलानी, किरण पर्यानी आदि शामिल हैं। कविताओं के विषय और राष्ट्र विभाजन से उपजी पीड़ा पर्यावरण और देश भक्ति के थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अमर शहीद हेमू कालानी के शहादत दिवस पर उनके बलिदान पर केंद्रित कविता श्री एचपी चिमनानी ने पढ़ी। कार्यक्रम में ईश्वर झामनानी, नमोश तलरेजा, राम मोटवानी, चंद्रभान चांदवानी और अनेक साहित्य एवं कला प्रेमी उपस्थित थे।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet