नर्मदा कनेक्शन वैध करवा लें, नहीं तो

नगर निगम इंदौर ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। निगम ने कहा है कि इंदौर में 3 लाख 75 हजार परिवार नर्मदा के पानी का पैसा नहीं भरते हैं। निगम सभी क्षेत्रों में इस तरह के लोगों की सूची बना रहा है। इन्हें 29 फरवरी तक की मोहलत दी जा रही है। तब तक यह निगम के जोन पर जाकर बकाया बिल भर सकते हैं। 1 फरवरी से 29 फरवरी तक वन टाइम स्कीम के तहत इन लोगों को बकाया बिल में 50 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। यदि 29 फरवरी के बाद भी इन लोगों ने बिल नहीं भरा तो इन पर एफआईआर दर्ज होगी और नल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके साथ जुर्माना भी किया जाएगा।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *