भारतीय योग संस्थान के प्रधान देश के प्रसिद्ध योगाचार्य देशराज गुप्ता 29 जनवरी को शाम 04 बजे अभिनव कला समाज में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारतीय योग संस्थान देश-विदेश में 4200 से अधिक योग साधना केंद्रों का संचालन कर रहा है।
